31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा की सुरक्षा में चूक पर स्पीकर बिरला का बड़़ा बयान, पकड़े गए लोगों को लेकर कही ये बात

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सदन को जानकारी देते हुए बताया है कि सदन में कूदने वाले युवकों को पकड़ लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Dec 2023, 3:04 PM IST

speaker_birla444.jpg

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को सदन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कहा है कि सदन में कूदने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने उनके पास मौजूद सामग्रियों को भी जब्त कर लिया है। स्पीकर बिरला ने बताया कि संसद भवन के बाहर से भी दो लोगों को पकड़ा गया है। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर सदन को जानकारी देते हुए लोकसभा स्पीकर बिरला ने बताया कि जो घटना शून्य काल के समय घटित हुई थी, उस घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है और इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।


'धुएं में कोई खतरनाक केमिकल नहीं था'

ओम बिरला ने कहा कि हम सबकी चिंता थी कि वह धुआं क्या था? तो, अभी तक प्रारंभिक जांच में वह सामने आया है कि वह धुआं साधारण और सनसनी फैलाने वाला धुआं था, इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है, इसकी प्रारंभिक जांच कर ली गई है। सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा चर्चा की मांग पर बिरला ने कहा कि घटना की प्रारंभिक जांच अभी जारी है और अंतिम जांच में तथ्यों को सामने आने के बाद वह सदन को तथ्यों से अवगत कराएंगे।

अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े

आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े और इनमें से एक युवक ने सीटों पर कूदते हुए आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया।

सदन में हो गया था पीला सा धुंआ

कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया। सांसदों ने दोनों को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया। सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में भारी चूक, कार्यवाही के दौरान स्मोक बम लेकर दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स

संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक

लोकसभा की सुरक्षा में चूक की यह बड़ी घटना उसी दिन हुई है जब देश भारत के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद भवन पर 13 दिसंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर इस भयावह हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें- नकली सोना बेचने वाला गिरोह का पर्दाफाश, जाली नोटों के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त