1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैप्टन स्मित के पूर्व पड़ोसी बोले- चाकू लगने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान, अविश्वसनीय इंसान

Flydubai Pilot Smit Machchhar: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के पूर्व पड़ोसी डॉ. जनित शाह ने उन्हें प्रतिभाशाली, शांत स्वभाव और अच्छे इंसान के रूप में याद किया है। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार करीब 10-15 वर्षों तक उनके पड़ोसी रहे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 01, 2026

Captain Smit Machchhar

Captain Smit Machchhar (Photo source: X/@IsraelMFA)

Flydubai Pilot Smit Machchhar : मुंबई। फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के पूर्व पड़ोसी डॉ. जनित शाह ने उन्हें प्रतिभाशाली, शांत स्वभाव और अच्छे इंसान के रूप में याद किया है। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार करीब 10-15 वर्षों तक उनके पड़ोसी रहे। करीब दो-तीन साल पहले वह दुबई चले गए थे। डॉ. शाह ने कहा कि अब यह जानकारी सामने आई है कि चाकू से हमला होने के बावजूद स्मित ने 174 लोगों की जान बचाई। उन्होंने स्मित को असाधारण व्यक्ति बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कहा कि उनके परिवार के लिए यह बेहद सदमे की घड़ी है और उम्मीद है कि परिवार इस मुश्किल दौर से उबर पाएगा।

'भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है। उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन माछड़ पर गर्व है और उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

मुंबई से रवाना हुआ परिवार

भारत सरकार कैप्टन स्मित मच्छार के मामले को लेकर सऊदी अरब और यूएई की सरकारों के संपर्क में है। वहीं, कैप्टन स्मित का परिवार देर रात मुंबई से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। परिवार उनके साथ रहने और इलाज के दौरान उनका सहयोग करने के लिए सऊदी पहुंच रहा है।

फ्लाईदुबई ने इजरायल की उड़ानें रोकीं

घटना के बाद फ्लाईदुबई ने जांच पूरी होने तक इजरायल से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि घटना में ईरान की किसी भूमिका के बारे में अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच सऊदी अधिकारियों की निगरानी में जारी है। विमान में सवार यात्रियों को बाद में दूसरी फ्लाइट से तेल अवीव पहुंचाया गया।

यह है मामला

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में 30 सितंबर को उस वक्त बड़ा संकट पैदा हो गया, जब दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 मैक्स-8 के कॉकपिट में पायलटों के बीच गंभीर घटना हो गई। विमान अचानक हजारों फीट नीचे जाने लगा। इसी दौरान भारतीय कप्तान स्मित मच्छार घायल होने के बावजूद ऐसी हिम्मत दिखाई, जिसने विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार और सह-पायलट दोनों को तबूक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।