
pm kisan samman nidhi 12th-instalment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले किसानों को तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 12वीं किस्त जारी कर दी है। देशभर में 8 करोड़ किसानों के सीधे खाते में 2000 — 2000 रुपए ट्रांसफर किए गए है। केंद्र सरकार ने 12वीं किस्त के लिए 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 किसान समृद्धि केंद्रों का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kisan Status) के आधिकारिक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से पीएम किसान योजना स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते है।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब तक पीएम किसान योजना के जरिए योग्य किसान परिवारों को 12 किश्तों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। कोविर्ड महामारी के दौरान 1.6 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। 12वीं किस्त आने के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। लोग अपने-अपने बैंक अकाउंट चेक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने की है तैयारी
दिल्ली में आज से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' की शुरुआत हो गई है। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन कर दिया है। साथ ही कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए युवाओं और कृषि वैज्ञानिकों को मंत्र भी दिए। इसमें देश भर में 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप्स एक मंच पर एक साथ शामिल हो रहे है।
— सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
— होमपेज के दाएं तरफ 'लाभार्थी की स्थिति' टैब पर क्लिक करें।
— इसके बाद अपने आधार संख्या या खाता संख्या दर्ज करें।
— अब 'डेटा प्राप्त करें' टैब पर क्लिक करें।
— आपके सामने लाभार्थी के आधार पर स्थिति का विवरण नजर आएगा।
Published on:
17 Oct 2022, 2:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.