ये है सरदारधाम की खासियत
- सरदारधाम भवन वैष्णोदेवी सर्कल के करीब अहमदाबाद-गांधीनगर सीमा क्षेत्र में स्थित 11,672 वर्ग फुट के क्षेत्र में निर्मित किया गया है।
- इसके पहले चरण का निर्माण 200 करोड़ रुपए की लागत से किया गया था।
- इस भवन का निर्माण विश्व पाटीदार समाज (वीपीएस) ने देश के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास पर ध्यान देते हुए किया था।
- यहां 1,600 छात्रों व उम्मीदवारों के लिए आवासीय सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी जिसमें 1,000 कंप्यूटर सिस्टम, व्यायामशाला और स्वास्थ्य देखभाल यूनिट, सभागार, मल्टीपरपज हाल, लाइब्रेरी, उच्च तकनीक की सुविधाओं वाली कक्षाएं, इनडोर खेल और अन्य सुविधाएं हैं।
- 50 लग्जरी रूम के साथ ही व्यापार और राजनीतिक समूह के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएगी।
- सरदारधाम परियोजना के दूसरे चरण के तहत 200 करोड़ रुपए की लागत से अब यहां 2,000 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।