31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- मोदी राज में सिर्फ तानाशाही से चलाया जा रहा है देश

संसद के बाहर विजय चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कानून का शासन नहीं है। वे देश को तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर लोकतंत्र की बात करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Mar 2023, 2:48 PM IST

mallikarjun_kharge.jpg

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के आज पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर हंगामा मच गया। और दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लंदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़े विरोध को लेकर दोनों सदनों के स्थगित होने के तुरंत बाद संसद के बाहर विजय चौक पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में कानून का शासन नहीं है। वे देश को तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर लोकतंत्र की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र को कुचलने और नष्ट करने वाले इसे बचाने की बात कर रहे हैं।

अदाणी मुद्दे पर उठाने पर बंद कर दिया जाता है माइक

अदानी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, हम अदाणी शेयरों के मुद्दे पर एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे हैं। जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं, तो माइक बंद कर दिया जाता है और सदन में हंगामा शुरू हो जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विपक्ष एक साथ है और अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग करता रहेगा।

सदन के नेता को 10 मिनट, विपक्ष के नेता को सिर्फ 2 मिनट - मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, जो सदस्य सदन (राज्य सभा) का हिस्सा नहीं उसके बारे में सवाल कैसे उठा सकते हैं? यह नियम के ख़िलाफ़ है। सदन के नेता को 10 मिनट और विपक्ष के नेता को सिर्फ 2 मिनट दिए गए, यही तो लोकतंत्र खत्म हो रहा है और यही बात उन्होंने (राहुल गांधी) सेमिनार में कही।

यह ओछी किस्म की राजनीति है - शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहाकि, यह ओछी किस्म की राजनीति है..राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा जिस पर उन पर आरोप लगाया जा रहा है। आप उनका बयान देख सकते हैं। मुझे यहां ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे उन्हें मांफी मांगने की जरूरत हो।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी के London वाले बयान पर संसद में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित