2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Haryana Punjab Visit: पीएम मोदी ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, 300 मरीजों का हो सकेगा एक साथ इलाज

प्रधानमंत्री मोदी सुबह अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया, उसके बाद दोपहर में वह मोहाली पहुंचे और यहाँ न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Aug 2022, 4:41 PM IST

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर हैं जहां उन्होंने दो अस्पतालों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल और मुल्लांपुर नई चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले चंड़ीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसी साल पीएम मोदी जनवरी में जब पंजाब गए थे, तब उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। पीएम मोदी के दौरे से पहले चंड़ीगढ़ को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया था। यहाँ तक कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान ड्रोन कैमरे, ग्लाइडर की उड़ान पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "2014 से पहले, देश में 400 से कम मेडिकल कॉलेज थे। पिछले 8 वर्षों में देश में 200 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं।" पंजाब के सीएम भगवंत मान ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई दी। बता दें कि कैंसर अस्पताल में 300 बिस्तरों की क्षमता है। इस अस्पताल में सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी - कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी हर सुविधा होगी।

6,000 करोड़ की लागत से तैयार हुआ अमृता अस्पताल
प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आधुनिक चिकित्सा ढांचे की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। अस्पताल का निर्माण 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। फरीदाबाद और पूरे एनसीआर के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। अमृता अस्पताल 2,400 बिस्तरों के साथ भारत का सबसे बड़ा निजी अस्पताल होने का दावा करता है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा। प्रधानमंत्री मोदी नई चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करने के लिए मोहाली भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने 3 हेल्थ स्कीम किये लॉन्च , जानें इनके बारे

लोगों को मिलेगा विश्व स्तरीय कैंसर का इलाज
पंजाब और पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के प्रयास में प्रधान मंत्री मुल्लांपुर नई चंडीगढ़ साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अस्पताल को करोड़ों रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। पीएमओ के बयान के अनुसार परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा 660 करोड़ रुपए दिए गए है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा में तैनात होंगे मेरठ आरवीसी से प्रशिक्षित ये श्वान

300 बिस्तर की होगी क्षमता
प्रधानमंत्री दोपहर 2:15 बजे मुल्लांपुर, नई चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' राष्ट्र को समर्पित किया। कैंसर अस्पताल 300 बिस्तरों की क्षमता वाला एक तृतीयक देखभाल अस्पताल है और सर्जरी, रेडियोथेरेपी और चिकित्सा ऑन्कोलॉजी कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण जैसे हर उपलब्ध उपचार पद्धति का उपयोग करके सभी प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय