Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। अगले साल 22 जनवरी, 2024 को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। रामलला के लिए देश के लिए अलग-अलग शहरों में वस्त्र बनाए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि पुणे में सोने के धागे से रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कौने कौने से संत और आम लोग पहुंच रहे है। कई VVIP लोगों को जमावड़ा होगा, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी अपने विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे।