30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“पीएम नरेंद्र मोदी है 24 कैरेट खरा सोना” – राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को 24 कैरेट खरा सोना बताया है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी से भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Oct 2021, 12:19 PM IST

screenshot_2021-10-30_pm_narendra_modi_and_rajnath_singh.png

PM Narendra Modi and Defense Minister Rajnath Singh

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 कैरेट खरा सोना बताया है। राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए राजनाथ ने पीएम मोदी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार रहित कार्यकाल, एक सच्चे नेता और कुशल लीडर के तौर पर उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी 24 कैरेट खरा सोना है।

महात्मा गांधी से की पीएम मोदी की तुलना

राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी से भी की। राजनाथ ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में भारत के सामाजिक और मनोविज्ञान पक्ष का जितना ज्ञान और समझ पीएम मोदी के पास है, वो किसी और के पास नहीं है। राजनाथ ने पीएम मोदी के इस ज्ञान और समझ को अतुलनीय और काबिलेतारीफ बताते हुए उनकी तुलना महात्मा गांधी से की राजनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद पीएम मोदी ही एक ऐसे नेता हैं जिन्हें व्यापक निजी अनुभव के आधार पर भारत के सामाजिक और मनोविज्ञान पक्ष के बारे में गहरी समझ है।

यह भी पढ़े - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ इंटरनेशनल वेबिनार में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

पीएम मोदी एक विचार और दर्शन है

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी को एक व्यक्ति के बजाय एक विचार और दर्शन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प और दृढ़ विचारों में समाज को बदलने की प्राकृतिक शक्ति है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के दशकों के प्रभावी नेतृत्व और कुशल शासन की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा पर प्रबंधन को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े - राजनाथ सिंह का बयान, महात्मा गांधी के कहने पर वीर सावरकर ने अंग्रेज़ों के सामने दया याचिका लगाई थी