30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Security Breach: सिद्धू बोले-पंजाब में जान को खतरा बताना प्रदेश का अपमान, रैली की खामी छिपाने के लिए रचा स्वांग

PM Security Breach पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेताओं की आरोपों के बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में प्रेसकॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अपनी खामियां छिपाने के लिए ये पूरा स्वांग रचा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Jan 2022, 4:12 PM IST

PM Security Breach Najvot Singh Sidhu attack on PM Modi In Chandigarh Press Conference

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक ( PM Security Breach ) को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बीजेपी नेता जहां पंजाब सरकार को इस चूक के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी और केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के फायरब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu )का बड़ा बयान सामने आया है। सिद्धू ने पंजाब में पीसी के दौरान कहा है कि, पीएम मोदी पंजाब में खुद की जान को खतरा बताकर राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये सब रैली में खाली पड़ी कुर्सियों की खामी को छिपाने के लिए स्वांग रचा गया है।

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी लगातार पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इस बीच पंजाब के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस ने कहा है कि पंजाब में जान का खतरा बताना राज्य का अपमान है। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ेँः PM Security Breach: मुख्य न्यायाधीश ने दिया साझा कमेटी बनाने का सुझाव, अब सोमवार को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”बीजेपी को राजनीति करना बंद कर देना चाहिए. यहां आपको करारा जवाब मिलेगा. पंजाब में राष्ट्रपति शासन की बात करने वाले बीजेपी के तोते हैं। सिद्धू ने पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सड़क से जाने के प्रोग्राम अचानक क्यों बना? उन्होंने कहा कि, फिरोजपुर में होने वाली रैली में भीड़ उम्मीद काफी कम आई थी। यही वजह है कि ये पूरा स्वांग रचा गया।

पीएम की रैली के लिए 70 हजार कुर्सियां मंगाई गईं थी, लेकिन 700 लोग ही यहां पहुंचे। पंजाब में बीजेपी का कोई समर्थन नहीं कर रहा। किसानों की दुर्दशा करने के बाद पंजाब में बीजेपी का पर्दाफाश हो गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है। बीजेपी को गंदी राजनीतिक खेलनी बंद कर देनी चाहिए। क्या आईबी, सेंट्रल एजेंसी इस चूक की जिम्मेदार नहीं है?

किसानों का मुद्दा भी उठाया

इस दौरान सिद्धू ने किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में किसान डेढ़ साल तक परेशान होते रहे। किसानों ने विरोध किया लेकिन हिंसा नहीं की। लेकिन पीएम मोदी पंजाब में ही आकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः PM Security Breach: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR, केंद्र को भेजा अपना जवाब

अमरिंदर पर भी साधा निशाना


कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कैप्टन को बीजेपी का तोता बताया। सिद्धू ने कहा कि अमरिंदर अब बीजेपी के पिंजरे में कैद हो गए है, जैसा वो कहेंगे अमरिंदर करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय