Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बिहार की राजधानी पटना में एक पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में लिखा है ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा हरनौत की जनता जिसको चाहेगा राजा वही बनेगा'। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस (Congress) के नेता ने लगाया है।