31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर आज शाम से बंद रहेंगी पटना की ये सड़कें, एयरपोर्ट से विधानसभा तक रहेगी कड़ी सुरक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी के पटना आगमन के दौरान 12 जुलाई को राजधानी के कई रास्ते यातायात के लिए आज शाम से बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री विधानसभा भवन में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jul 2022, 2:20 PM IST

Prime Minister Narendra Modi to visit Patna on July 12

Prime Minister Narendra Modi to visit Patna on July 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए 12 जुलाई को पटना आएंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर पिछले दो दिनों से तैयारी चल रही है। पीएम के आगमन के लिए पटना के कई रास्ते यातायात के लिए बंद करने की तैयारी है। आज शाम 4 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक 10 सड़कों पर यातायात बंद रहेगा। यातायात आधिकारियों ने समारोह वाले दिन परेशानी से बचने के लिए वाहन चालकों को विधानसभा जानेव वाले रास्ते का प्रयोग न करने की सलाह दी है।

विधानसभा के आगे- पीछे से जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। इस दौरान इन रास्तों पर केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहन के आने-जाने की छुट होगी। इसी कड़ी में DM, SSP समेत तमाम पदाधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से विधानसभा परिसर का जायजा लिया है। इस संबंध में DM डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने निर्देश जारी किये हैं।

इस दौरान DM डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने की वजह से इको पार्क और चिरियाखाना को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट से विधानसभा तक 150 से अधिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कौन-कौन सी रूट को बंद किया जा रहा है।


ये रूट रहेंगे बंद

- चितकोहरा पुल के नीचे हज भवन हार्डिंग रोड में वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।
- माल रोड सचिवालय गेट नंबर 1 की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
- माल रोड में 15 नंबर पुल के नीचे से सचिवालय गेट नंबर एक की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- 15 नंबर पुल के ऊपर से हार्डिंग रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। ये वाहन सीधे पूरब गर्दनीबाग की ओर व पश्चिम चितकोहरा की ओर जा सकते हैं।
- भिखारी ठाकुर पुल से हार्डिंग रोड की ओर वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक।
- R ब्लॉक ROB के ऊपर से हार्डिंग रोड की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये सभी वाहन वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर से बेली रोड होते हुए पश्चिम की ओर जा सकते हैं।
- मैंगल्स रोड से हार्डिंग रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ये सभी वाहन आर ब्लॉक चौराहा की ओर जा सकते हैं।
- मैंगल्स रोड से सप्तमूर्ति गोलंबर से दारोगा राय स्मारक की तरफ वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
- दारोगा राय स्मारक से मैंगल्स रोड व इको पार्क की ओर भी वाहन नहीं चलेंगे।
- IPS मेस मोड़ से राजेंद्र चौक की ओर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
- चितकोहरा पुल के नीचे से हज भवन रोड या हार्डिंग रोड में भी जाने की इजाजत नहीं होगी।
- एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को शेखपुरा डूमरा चौकी से एयरपोर्ट जाने की होगी अनुमति।

यह भी पढ़ें: 12 जुलाई को झारखंड जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

बता दें, नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो बिहार विधानसभा आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई की शाम 5.20 मिनट पर विशेष विमान से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वह 5.55 बजे बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित शताब्दी समापन समारोह में शिरकत करने जायेंगे। प्रधानमंत्री पटना में तकरीबन दो घंटा रुकेंगे, इस बीच 6 बजे शताब्दी स्मृति स्तंभ और 100 औषधीय पौधों से युक्त शताब्दी स्मृति उद्यान का उद्घाटन करेंगे। यहां नरेंद्र मोदी शताब्दी उद्यान का नामकरण भी करेंगे। इसके बाद 6:09 बजे प्रधानमंत्री विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय और अतिथि शाला का भी शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7.05 बजे पीएम विधानसभा परिसर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को पटना जाएंगे, बिहार विधानसभा का दौरा करने वाले होंगे पहले पीएम