1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Congress: राजा वड़िंग के इस्तीफे की चर्चा के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- अभी बात नहीं कर सकता

Punjab Congress Raja Warring Resignation :पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे की खबरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 01, 2026

Sachin Pilot

सचिन पायलट। फाइल फोटो- आईएएनएस

Punjab Congress Raja Warring Resignation : नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे की खबरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

इस्तीफे की खबरों के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने काम में व्यस्त हूं और अभी इस पर बात नहीं कर सकता। पायलट ने न तो इस्तीफे की खबरों की पुष्टि की और न ही उसका खंडन किया।

सोशल मीडिया बायो में किया बदलाव

राजा वड़िंग के इस्तीफे की चर्चा उस समय और तेज हो गई, जब उनके सोशल मीडिया में बदलाव किया है।। उन्होंने अपने बायो में 'पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष' लिखा है। इसे उनके पद से हटने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद में संभावित बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने अपने इस्तीफे की खबरों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि 'कुछ मुद्दे अंदरूनी हैं'।

विजय इंदर सिंगला बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा

इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने अब तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया है।

जब सिंगला से पूछा गया कि क्या उन्हें पंजाब कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में फिलहाल ऐसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक जो जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने उसे निभाया है और आगे भी पार्टी के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे। सिंगला ने यह भी कहा कि फिलहाल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।