2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप

BJP सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक में भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पेपर लीक, छात्रों से करोड़ों रुपए की कथित मांग, CID-ED जांच और 22 लाख रुपये के नेकलेस से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 01, 2026

Sambit Patra press conference

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Sambit Patra Karnataka Paper Leak Allegations: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक में वेटरिनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों और बीजेपी शासित राज्यों के लिए कांग्रेस का रवैया अलग-अलग है। संबित पात्रा ने दावा किया कि कर्नाटक में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से कई अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ और मामला CID से लेकर केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक पहुंचा।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की परीक्षा के तत्कालीन कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन और IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने 7 जनवरी 2026 को परीक्षा का पेपर लीक किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने प्रश्नों और उनके उत्तरों को एक पेन ड्राइव में कथित तौर पर सेव किया और इसे बिचौलिए बसवराज कनाले को दिया।

छात्रों से मांगे गए 80 लाख रुपए

BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बसवराज कनाले ने कथित तौर पर कई छात्रों से संपर्क किया और लीक पेपर के बदले 80 लाख रुपए की मांग की। पात्रा ने कहा कि छात्रों ने इतनी रकम देने से इनकार किया और रकम कम करने को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद कथित तौर पर रकम 30 से 40 लाख रुपए के बीच तय हुई।

पात्रा ने दावा किया कि पूरे मामले में पैसों के लेन-देन का भी पता चला। उन्होंने कहा कि एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए कथित लेन-देन की जानकारी सामने आई थी।

छात्र ने किया था मामले का खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने दावा किया कि एस. मंजूनाथ नाम के एक छात्र ने मामले को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उसे व्हिसलब्लोअर बताते हुए कहा कि बाद में CID और ED ने मामले की जांच की।

पात्रा ने कहा कि जांच में KPSC परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कथित पेपर लीक नेटवर्क की भूमिका सामने आई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है।

22 लाख रुपये के नेकलेस का भी जिक्र

BJP सांसद संबित पात्रा ने आरोपों के दौरान 22 लाख रुपए के एक नेकलेस का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि यह नेकलेस भी मामले से जुड़े कथित लेन-देन का हिस्सा था। पात्रा ने सवाल उठाया कि नेकलेस आखिर किसे दिया जाना था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से एक विशेष दिशा-निर्देश दिया गया था, लेकिन उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई। पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राहुल गांधी के निर्देश और उन लोगों के दबाव में की गई, जिनके पास कथित तौर पर नेकलेस था।