6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग: 4 जवानों की गई जान, QRT ने पूरे इलाके को घेरा

Firing inside Bathinda military station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Apr 2023, 12:26 PM IST

Bathinda military station

Bathinda military station

Firing inside Bathinda military station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान/क्षति की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई है। भारतीय सेना ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

चार लोगों की मौत
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज तड़के फायरिंग की घटना में चार जवानों के मारे जाने की खबर है। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और त्वरित प्रतिक्रिया दल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

तलाशी अभियान जारी
सेना के बयान में कहा गया कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। तलाशी अभियान जारी है।

दो दिन पहले 28 कारतूस वाली राइफल हुई थी गायब


पंजाब पुलिस के सूत्र के अनुसार, बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की अफवाह पर बठिंडा एसएसपी की प्रतिक्रिया, कहा- फेक न्यूज़

फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं


बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग में चार जवानों की मौत के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। सेना का तलाशी अभियान जारी है। पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंजाब व हरियाणा CM आवास के पास मिला बम, पुलिस ने सील किया इलाका