
AAP में शामिल हुई पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान
Sonia Mann: पंजाबी एक्ट्रेस और कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी सोनिया मान ने रविवावर को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। AAP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर सोनिया मान के पार्टी में शामिल होने के जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी और पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुईं। आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत है।
बता दें कि सोनिया मान हिंदी, मलयालम और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली मलयालम फिल्म 'हाइड एन सीक' थी। हिंदी फिल्म में उनका डेब्यू कहीं है मेरा प्यार फिल्म से हुआ था। हाल ही में उन्होंने 2020 में हैप्पी हार्डी एंड हीर में काम किया है। सोनिया मान ने फिल्मों ने के अलावा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला सहित कई प्रसिद्ध गायकों के साथ भी काम किया है।
पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को गति मिलेगी। दरअसल, सोनिया मान युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, जो कि पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं। 1980 में खालिस्तानी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनिया मान विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई गानों में भी काम किया है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के बाद पार्टी की अब नजर पंजाब पर है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली की हार के बाद आप पार्टी पंजाब में एक्टिव हो गई है और तैयारी शुरू कर दी।
Updated on:
23 Feb 2025 05:01 pm
Published on:
23 Feb 2025 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
