8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress Protest: राजघाट पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, राहुल-प्रियंका डटे, खरगे ने दिया बड़ा बयान

Congress Satyagraha: राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ गैर-हिंसक सत्याग्रह जारी रखने का ऐलान किया है।
2 min read
Google source verification
congress in Rajghat protest

राजघाट पर प्रार्थना करते कांग्रेस के नेता (फोटो-X post/ @INCIndia)

Congress Rajghat Protest: तीन दिनों से जारी इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के प्रदर्शन का केंद्र आज महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट रहा। यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आकर देश में लोकतंत्र की रक्षा और अपनी मांगों को लेकर महात्मा गांधी को याद किया। बापू की समाधि पर प्रार्थना करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर से प्रदर्शन करने की हुंकार भरी है।

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह हमारे विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है। हमने शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट किया और लोगों के मुद्दे उठाए हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी ने गांधी जी की समाधि स्थल पर जाकर प्रार्थना की कि मोदी सरकार को सद्बुद्धि आए, ताकि ये लोग 'वोट चोरी' बंद करें। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करने वाले इस्तीफा दें और लोगों के वोट का अधिकार सुरक्षित रहे।

राजघाट पर मौजूद रहे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस के इस तीसरे दिन के प्रदर्शन में राजघाट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि उनका यह 'सत्याग्रह' पूरी तरह गैर-हिंसक तरीके से जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे महात्मा गांधी से प्रेरणा और आशीर्वाद लेने यहां आए थे, ताकि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकें।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

राजघाट से बाहर निकलने के बाद पवन खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे यहां ताकत और बापू का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को सद्बुद्धि मिले और वे अपने पद से इस्तीफा दे दें। पवन खेड़ा ने स्पष्ट कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं होता, तब तक उनका यह अहिंसक सत्याग्रह लगातार जारी रहेगा।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी सद्बुद्धि मिले ताकि वे गलत काम छोड़कर देश के हित में कम से कम एक बार कुछ अच्छा काम करें।

मोदी और शाह सरकार पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप

कांग्रेस के संगठन महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने राजघाट पर कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। आज मोदी और शाह की सरकार ज्ञानेश कुमार के जरिए पूरे लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि राजघाट आकर बापू से प्रार्थना करना जनता को एक बड़ा और शक्तिशाली संदेश देता है। यह आंदोलन देश के सबसे मजबूत आंदोलनों में से एक है और कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति की जानकारी जल्द ही देगी।

प्रियंका गांधी के बचाव में उतरे इमरान प्रतापगढ़ी

प्रियंका गांधी द्वारा महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारने के आरोपों पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजघाट पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को बचा रही थी। किसी को बचाते समय अगर थोड़ा धक्का लग जाता है, तो उसे जानबूझकर धक्का मारना नहीं कहा जा सकता। इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर झूठा माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी अफवाहों से इस सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन से जनता का ध्यान नहीं भटकाया जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग