31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे की वजह से कई एक्सप्रेस और Special Trains चल रहीं है कई घंटे लेट, जानें कौन सी ट्रेन है कितनी लेट

Indian Railway कोहरे की वजह से मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। कोहरे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे के अनुसार, कोहरे की वजह से मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाली कई एक्सप्रेस और कईस्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनें कितनी लेट चल रही हैं जानें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2023, 11:52 AM IST

fog.jpg

कोहरे की वजह से कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें चल रहीं है कई घंटे लेट, जानें कौन सी ट्रेन है कितनी लेट

कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाली एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे से आम जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो गया है। अब कोहरे का कहर ऐसा है कि मंगलवार को कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक लेट चल रही हैं। इन ट्रेनों में हैदराबाद, मुंबई, बिहार, उत्तर प्रदेश, चेन्नई, विशाखापट्टनम से दिल्ली आने वाले यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार मुज्जफरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, अयोध्या केंट-दिल्ली एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, मालदा टाउन-फरक्का एक्सप्रेस पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं।

फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट

कोहरे के कारण मंगलवार को अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 14205 दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं, लखनऊ से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन नंबर 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। मालदा टाउन से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 13483 फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट चल रही है।

अमृतसर एक्सप्रेस चल रही है एक घंटे लेट

साथ ही बरौनी से नई दिल्ली आने वाली नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से नई दिल्ली आने वाली अमृतसर एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। यह ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से चल रही है।

पद्मावत एक्सप्रेस चल रही है करीब 6 घंटे की देरी से

अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा बिहार के राजगीर से नई दिल्ली आने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटा लेट

लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।

ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी देता है खाना

हालांकि ट्रेन सफर में ट्रेन का लेट होना जितनी सामान्य बात है, उतना ही परेशानी भरा भी रहता है। पर रेलवे, ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को कुछ सहूलियत सेवाएं भी मुफ्त देता है। कोहरे की वजह से अगर ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो यात्री टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर खाने-पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़े - घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली, कम विजिबिलिटी से यातायात प्रभावित, फ्लाइट्स डायवर्ट देरी से चल रही ट्रेनें

यह भी पढ़े - भारतीय विज्ञान कांग्रेस में पीएम मोदी बोले, विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ना चाहिए