
हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सुर बदलने नजर आ रहे हैं। हार के बाद बीआरएस को भगवान राम याद आ रहे है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के॰ चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कविता अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जमकर प्रशंसा करती हुई नजर आ रही है।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की BRS नेता की तारीफ
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने के बाद बीआरएस एमएलसी कल्वकुंतला कविताने जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तारीफ की है, वह काफी दिलचस्प है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है, इसी बीच के. कविता ने रविवार को कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी एक्स टाइमलाइन पर तेलुगु में लिखी एक पोस्ट में, भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह
करोड़ों हिंदुओं का एक सपना सच होने जैसा है: के कविता
बीआरएस की नेता के. कविता ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, शुभ समय पर जब अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है, तेलंगाना सहित पूरा देश इसका स्वागत करता है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एक वीडियो भी साझा किया।
यह भी पढ़ें- न एलियंस ने खाया टमाटर, न ही एस्ट्रोनेट ने... NASA ने 8 महीने बाद सुलझाई गुत्थी, साइंटिस्ट भी हैरान
Published on:
11 Dec 2023, 9:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.