देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी (BJP) और काँग्रेस (Congress) एक-दूसरे पर हमला करने का का कोई मौका नहीं छोड़ते। कल, यानी कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister of India Narendra Modi) के मोदी सरनेम पर विवादित बयान के मामले में 2 साल की सज़ा सुनाई थी। 2019 में राहुल ने कहा था कि "सभी चोरों का सरनेम मोदी होता है।" इस मामले पर राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया गया था। हालांकि जेल जाने से पहले ही राहुल को जमानत मिल गई है। राहुल पर आए इस फैसले के बाद काँग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) ने पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने का फैसला लिया है।