26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे RJD विधायक भाई विरेंद्र, बोले- जिसने लोकतंत्र का गला घोंटा, उसे फांसी पर लटकाया जाए

Bhai Virendra RJD: चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने चुनाव में धांधली और EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए CEC ज्ञानेंद्र कुमार को हटाए जाने तक सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र का गला घोंटने वाले को फांसी पर लटका देना चाहिए।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Sep 26, 2026

rjd bhai virendra

RJD विधायक भाई वीरेंद्र (सोर्स- ANI)

Bhai Virendra on CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का रुख बेहद आक्रामक हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने CEC को 'बीजेपी का एजेंट' बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने लोकतंत्र का गला घोंटा और नागरिकों के वोट देने के अधिकार की हत्या की, उसे तुरंत बर्खास्त करके फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा।

चुनाव आयुक्त को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा: भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव प्रक्रिया से समझौता किया गया, इसलिए वे बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा नहीं दिया जाता। हम जनता को बताएंगे कि कैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम किया और लोकतंत्र की हत्या की।"

EVM के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

चुनाव में धोखाधड़ी और धांधली से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि यह मुद्दा अब पूरी तरह से सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों ने भी माना है कि कई फैसले एकतरफा और आपसी सहमति के बिना लिए गए थे। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गलतियां हुईं और EVM के साथ छेड़छाड़ की गई, जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई है।

लुट रही महिलाओं की इज्जत, सरकार टुकुर-टुकुर देख रही : भाई वीरेंद्र

राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि जमुई, समस्तीपुर और बांका सहित कई जगहों से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जब बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है, तब वो सिर्फ 'टुकुर-टुकुर' देख रही है। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर अधिकारियों की पोस्टिंग की जा रही है, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन शराब माफिया व अपराधियों से मिले हुए हैं

मंत्रियों को खास जातियों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए: भाई वीरेंद्र

आपराधिक घटनाओं पर NDA नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए RJD विधायक ने कहा कि चाहे केंद्र के मंत्री हों या बिहार के, वे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और न ही उनकी पार्टी या नेता किसी अपराधी का बचाव कर रहे हैं। लेकिन हाल की घटनाओं में असली दोषियों को बचाने और एक खास जाति को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को इस प्रकार की घटिया राजनीति और बयानबाजी तुरंत बंद करनी चाहिए।