दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में रंगदारी, गोलीबारी, अराजकता और गैंगस्टरों का दबदबा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन दिनदहाड़े गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं और आपराधिक गिरोह लोगों को रंगदारी के लिए फोन कर रहे हैं। कई पीड़ित पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं, जबकि कुछ लोग डर के कारण शिकायत तक दर्ज नहीं कराते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि आम नागरिक लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।