राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में संयुक्त अभिभाषण पर प्रतिक्रिया करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।" इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बयान की निंदा की। जेपी नड्डा ने कहा, "मैं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सोनिया गांधी की ओर से "बेचारी" शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा करता है। इस तरह के शब्दों का जानबूझकर प्रयोग कांग्रेस पार्टी की अभिजात्यवादी, गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है।"