'आप' के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर जाना देश की राजनीति के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी और भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।