11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Constitution Debate: ‘मस्जिद में मंदिर खोज BJP वाले चला रहे भारत खोदो योजना’, AAP नेता संजय सिंह का भाजपा पर हमला

Sanjay Singh In Rajya Sabha: AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 'हमलोग भगवान का दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन बीजेपी वाले मस्जिद में जाते हैं। भाजपा वाले मस्जिद में मंदिर खोज रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
shanjay singh

shanjay singh

Sanjay Singh In Rajya Sabha: देश की संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में जमकर बवाल हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला किया। AAP के राज्यसभा सांसद ने कहा, 'हमलोग भगवान का दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन बीजेपी वाले मस्जिद में जाते हैं। भाजपा वाले मस्जिद में मंदिर खोज रहे हैं। BJP वाले देश में 'भारत खोदो योजना' चला रहे हैं। अब अगर कल कोई आकर दावा करेगा कि यह संसद नहीं है तो क्या इसे भी खोद देंगे? बंद करो ये भारत खोदो योजना, इससे देश का कोई विकास नहीं होने वाला है।'

'प्रधानमंत्री संविधान को नहीं मानता'

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कहा, 'संविधान धर्मनिपेक्षता की बात करता है, लेकिन भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनके मंत्री संविधान की शपथ लेते हैं, लेकिन वे खुद संविधान नहीं मानते। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जब भारत का संविधान लिखा, तब उन्होंने देश के सभी वर्गों के बारे में सोचा था।'

'विपक्ष को धमकी मत दीजिए, जिस दिन सत्ता...'

संजय सिंह ने BJP नेताओं की टिप्पणी पर कहा, 'हमें जेल भेजने की धमकी मत दीजिए। जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा, उस दिन एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा। तीन घंटे के लिए ED-CBI दे दो, सभी को जेल भेज दूंगा। दिल्ली की सरकार को क्यों नहीं चलने देते हैं? काम क्यों नहीं करने देते हैं? महाराष्ट्र और हरियाणा इलेक्शन घोटाले का प्रयोग अब ये लोग दिल्ली चुनाव में करना चाहते हैं।'

ये भी पढें: कांग्रेस का One Nation One Election को लेकर भाजपा पर ‘दो तिहाई बहुमत’ का प्रहार, समझें पूरा कैलकुलेशन