27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा में TMC नेता शिबू हाजरा को जेल

Sandeshkhali Violence: बशीरहाट उपमंडल अदालत ने संदेशखाली हिंसा मामले में TMC नेता शिबू हाजरा को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Feb 2024, 7:39 PM IST

tmc_leader_shibu_hazra0.jpg

Sandeshkhali Violence: बशीरहाट उपमंडल अदालत ने रविवार को संदेशखाली हिंसा मामले में टीएमसी नेता शिबू हाजरा को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शिबू हाजरा को शनिवार को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट के नजात इलाके से गिरफ्तार किया गया था। बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एचएम रहमान ने पहले कहा था कि शाहजहां शेख के सहयोगियों में से एक शिबू हाजरा है, जिसके पोल्ट्री फार्म पर हाल ही में महिला प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था। शिबू हाजरा को बशीरहाट के नजत इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट लाए जाने पर लगे 'चोर-बलात्कारी' के नारे

बलात्कार-हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता शिबू हाजरा को रविवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान संदेशखाली की महिलाओं ने 'चोर-चोर' और 'बलात्कारी-बलात्कारी' के नारे लगाए।

पुलिस रविवार को शिबू हाजरा को बशीरहाट सब-डिवीजन कोर्ट के परिसर में लेकर आई। इस बीच वहां पर बड़ी संख्या मौजदू लोगों ने नारे लगाए और गिरफ्तार आरोपी की निंदा करते हुए रोष जताया। इनमें ज्यादातर लोग संदेशखाली से थे।

यह भी पढ़ें- 'फिर एक बार मोदी सरकार', बीजेपी का थीम सॉन्ग रिलीज, 6 मिनट के गाने में दिखी नए भारत की झलक

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले— विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म जरूरी