
दिवाली से पहले एक ओर जहां उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के पिछले कई दिनों से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही, जिस कारण राज्य के एजुकेशन ऑफीसर ने गुरुवार की तरह आज भी स्कूल बंद की घोषणा की है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तिरुप्पुर और कोयंबटूर जिलों के अलावा, नीलगिरी जिले के चार तालुकों सहित कई जिलों में प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि तमिलनाडु समेत कई दक्षिणी राज्यों में पिछले कई दिनों से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे जलभराव हो गया है। राज्य प्रशासन ने बताया कि नीलगिरि माउंटेन रेलवे के मेट्टुपालयम-कुन्नूर खंड में कल्लार-अडरली के बीच ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। आरएमसी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि आज और कल यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ फुहार पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में बदलने जा रहा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन इन राज्यों में होगी बारिश
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, केरल समेत दक्षिण प्रायदीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है।इसके मौदानी राज्यों में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें : धनतेरस पर देश में होगा 500000000000 का कारोबार, चीन को लगेगा करारा झटका, जानिए वजह
Published on:
10 Nov 2023, 4:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.