29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज गर्मी के कारण हरियाणा में स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव, अब 7 से 12 चलेगी कक्षाएं

हरियाणा सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के बंद होने और खुलने के समय में बदलाव किया है. पहले स्कूलें 8 से 2.30 बजे तक चलती थी. अब 7 से 12 तक कक्षाएं चलेंगी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 May 2022, 1:19 PM IST

haryana_govt_heat_wave_school_timing.jpg

नई दिल्ली. राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव कल से लागू होगा. अभी तक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 8 बजे और बंद होने के सम दोपहर के 2.30 बजे था. जिसमें बदलाव करते हुए अब स्कूलों के खुलने का समय सुबह 7:00 बजे और बंद होने का समय दोपहर के 12:00 बजे कर दिया गया है. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने टैबलेट समारोह का पोस्टर लांच करते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की जानकारी दी।

बताते चले कि आसमान से आग उगलने वाले मौसम को देखते हुए हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठन और अभिभावक संघ स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। लोगों की इस मांग पर एक्शन लेते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने स्कूलों का समय बदलने की घोषणा कर दी। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए। सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलें भी अब बदली हुई टाइमिंग के अनुसार ही खुलेंगी.

यह भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी

गर्मी छुट्टी में भी बदलाव का विचार कर रही है सरकार

उल्लेखनीय हो कि नियमानुसार राज्य के स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक गर्मी छुट्टी होती है. लेकिन गर्मी अभी से अपना प्रकोप दिखाने लगी है तो निदेशालय इस पर भी विचार कर रहा है कि गर्मी छुट्टी को मई माह में ही कर दिया जाए. शिक्षा निदेशालय इस पर भी विचार कर रहा है कि अभी पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी कर दी जाए. पांचवीं से ऊपर की कक्षाओं के बच्चों को समय सारिणी में राहत दे दी जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो सके.

सरकारी स्कूलों के बच्चों में टैब का होगा वितरण

दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने टैबलेट वितरण योजना के बारे में बताया कि रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में 5 मई को टैबलेट वितरण समारोह होगा. इस दौरान रोहतक शहर के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे. इसी दिन राज्य के 119 खंडों में भी टैबलेट वितरण समारोह होगा. जहां स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक, उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों को टैबलेट देंगे।

यह भी पढ़ेंः Unemployment Rate: अप्रैल में और बढ़ी बेरोजगारी, शहरों के हालात ज्यादा खराब, हरियाणा में सबसे अधिक परेशानी

दो जीबी डाटा भी बच्चों को फ्री में मिलेगा

बताते चले कि हरियाणा के सरकारी विद्यालयों की कक्षा 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को टैबलेट, 2GB फ्री डेटा उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसके लिए 5 लाख टैबलेट की खरीदारी की गई है. 10वीं का रिजल्ट आने के बाद जून, 2022 में 2 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिये अलग से टैबलेट खरीद की जाएगी.