
Security forces full freedom avenge killing of innocents in Kashmir-LG
जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले अब नहीं बच पाएंगे क्योंकि यहाँ राज्यपाल ने ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन कि पुरी आजादी दे दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस फॉर गुपकार (PAGD) को स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा बलों को घाटी में बेगुनाहों की हत्या का बदला लेने की पूरी आजादी उन्होंने दी है। दरअसल, LG मनोज सिन्हा ने रविवार को PAGD नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, माकपा नेता एमवाई तारिगामी, NC सांसद हसनैन मसूदी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर शाह शामिल हुए थे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, मनोज सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा पीएम पैकेज कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सुरक्षा बलों को निर्दोष की हत्या का बदला लेने की पूरी आजादी दे दी है।
आतंकवादियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मनोज सिन्हा ने ये भी कहा कि आतंकवादियों की मदद करने और उकसाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को ये भी बताया कि सभी पीएम पैकेज कर्मचारियों को जिला और तहसील मुख्यालयों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि अन्य मुद्दों के समाधान के लिए एलजी सचिवालय में एक स्पेशल सेल बनाया जाएगा।
कोई भी दे सकता है सुधार के लिए
उपराज्यपाल मनोज सिंघ ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से हत्या, आतंकवाद को खत्म करने, आतंकी इकोसिस्टम को नष्ट करने के साथ साथ विकास और युवाओं से संबंधित मुद्दों अपने सुझाव देने के लिए सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'हमारा दरवाजा हमेशा खुला है चाहे वो किसी भी क्षेत्र से जुड़े क्यों न हो। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडितों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वासन दिया।
कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा का आश्वासन
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के खिलाफ किये जा रहे बल प्रयोग की जांच के आदेश भी दिए हैं। बता दें पिछले कुछ समय जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरी नागरिकों पर हमले कर रहे हैं। जिस तरह से आतंकी गैर कश्मीरियों को निशाना बना रही है उसने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़े- जम्मू जेल से 44 खूंखार कैदी नैनी सेंट्रल जेल किए गए शिफ्ट, जानिए वजह
Updated on:
16 May 2022, 6:59 AM IST
Published on:
16 May 2022, 12:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.