ओडिशा के गजपति जिले में बलात्कार का बदला लेते हुए एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद महिलाओं के एक ग्रुप ने उसका मर्डर कर दिया और उसके शव को जला दिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तीन जून की रात हुई है, उस व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता सहित कुछ महिलाओं ने मिलकर उसको मारने का प्लान बनाया।