पूछताछ में हुए कई खुलासे
विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि एक टीम सिंडिकेट की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस प्रक्रिया में प्रदीप की सेक्टर 23, रोहिणी में गतिविधि के बारे में विशेष जानकारी मिली। धालीवाल ने कहा कि जाल बिछाया गया और आरोपी प्रदीप को पकड़ लिया गया। पूछताछ से पता चला है कि प्रदीप 2022 में पढ़ाई छोड़कर गुरुग्राम आ गया, जहां वह अपने दोस्त के साथ रहने लगा था।