स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि हाल में राहुल गांधी का एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वीडियो सामने आया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे वीडियो देखने के बाद कांग्रेस नेतृत्व के चुनिंदा मुद्दों पर बोलने के रवैये से हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने भीड़तंत्र को जवाब दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा गांधी परिवार नहीं, बल्कि देश का कानूनी ढांचा करता है। ईरानी ने आरोप लगाया कि इस मामले पर राहुल गांधी की चुप्पी उनके रवैये को उजागर करती है।