30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में हो रही G20 की बैठक से पाकिस्तान बौखलाया, बिलावल भुट्टो ने उगला जहर

कश्मीर में होने जा रही जी20 बैठक को लेकर पाकिस्तान बोखलाया हुआ है। पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक आयोजित करके भारत ‘कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाने’ में सफल नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 May 2023, 9:07 AM IST

bilawa bhutto

bilawa bhutto

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में G20 की तीसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से शुरू होने जा रही है। तीन दिनों तक होने वाली इस मीटिंग को लेकर आतंकवादी किसी भी तरह की साजिश न रचें, इसके लिए पूरे कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। श्रीनगर में होने जा रही इस G20 की टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग को लेकर सभी उत्साहित है। लेकिन पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है। पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की बौखलाहट सामने आई है। भुट्टो ने कहा कि भारत सम्मेलन के जरिए कश्मीरियों की आवाज नहीं दबा सकता है।


बौखलाए बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ उगला जहर

डॉन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री बिलावल अपने तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में मीडिया से बात करते हुए भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करके भारत के लिए दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना संभव नहीं है।


अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

बौखलाए बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत कश्मीर में एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है, मुझे पीओजेके में विधानसभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बिलावल कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बाग जिले में एक विरोध रैली में भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह बोले- मैं नार्को के लिए तैयार हूं, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी टेस्ट हो

श्रीनगर में जी20 बैठक घाटी में बदलाव दिखाने का अवसर : जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि श्रीनगर होने जा रही G20 बैठक में आज सुबह से प्रतिनिधियों का श्रीनगर पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि ये अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि यहां परिस्थिति क्या है। जम्मू-कश्मीर के बदले हुए दृश्य को दिखाने का यह अवसर भी रहेगा। दुनिया भर से आए ये प्रतिनिधि वापस जाकर बता पाएंगे कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति क्या है।