31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आज हड़ताल, आपातकालीन सेवाएं होगीं प्रभावित

Strike in Delhi's Lady Hardinge Medical College : दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर चले गए हैं। इससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होने की संभावना है। यह हड़ताल ऑन-ड्यूटी रेजिडेंट डॉक्टरों को धमकाने व शारीरिक हमले होने के विरोध में की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 19 May 2022, 12:20 PM IST

strike-in-delhi-s-lady-hardinge-medical-college-today.jpg

Strike in Delhi's Lady Hardinge Medical College: दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स आज हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से ही नियमित और आपातकालीन सेवाओं में काम करना बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आपको बता दें कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 18 मई को एक मरीज के रिश्तेदार ने एक महिला डॉक्टर सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई थी। जिनकी अस्पताल में एक-दूसरे के साथ मारपीट के बाद मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने इस मामले में एफआईआर की मांग की है। इसके साथ ही डॉक्टरों की मांग है कि जोखिम या संवेदनशील क्षेत्रों में बाउंसरों की नियुक्ति किया जाए। डॉक्टरों ने निदेशक को लिखते हुए यह भी मांग की है कि अस्पतालों में एक मरीज-एक रिश्तेदार प्रोटोकॉल का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाए।

यह भी पढ़ें: हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर ने शिवलिंग को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज


चिकित्सा निदेशक को लेटर लिख कर डॉक्टरों ने की मांग

रेजिडेंट डॉक्टरों ने चिकित्सा निदेशक को लेटर लिख कई दोषियों पर कार्रवाई से लेकर बाउंसरों की नियुक्ति व प्रोटोकॉल का सख्ती से क्रियान्वयन सहित कई मांगे की है। इसके साथ ही कई मांग की गई है जो हैं -

- सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ संस्था की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाए।

- दिल्ली मेडिकेयर सर्विस पर्सनेल एंड मेडिकेयर के तहत केस दर्ज की जाए।

- प्रत्येक उच्च जोखिम व संवेदनशील क्षेत्र के लिए अलग-अलग बाउंसरों की नियुक्ति हो।

- तत्काल प्रभाव से त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन।

- अस्पतालों में एक मरीज-एक रिश्तेदार प्रोटोकॉल का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाए।

यह भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला दर्ज