जांच का निर्देश देने का आग्रह
कांग्रेस नेता जया ठाकुर के अधिवक्ता वरिंदर कुमार शर्मा के माध्यम से दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट से Adani Group की कंपनियों के खिलाफ जांच का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख और निगरानी में विभिन्न जांच एजेंसियों यानी सीबीआई, ईडी, डीआरआई, सीबीडीटी, ईआईबी, एनसीबी, सेबी, आरबीआई, एसएफआईओ द्वारा जनता के करोड़ों रुपए और सरकारी खजाने के धन की ठगी की जांच की मांग की गई है।