29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

S Vijayadharani : कौन हैं एस. विजयधरानी जो कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में हुईं शामिल

S Vijayadharani : लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक विजयाधरानी बीजेपी में शामिल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Feb 2024, 4:32 PM IST

s_vijayadharani9.jpg

Vijayadharani joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु कांग्रेस नेता और विलावनकोड विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक एस विजयधरानी ने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विजयधरानी ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के.अन्ना मलाई ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विलावनकोड विधानसभा सदस्य बहन विजयधरानी भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री के गंभीर नेतृत्व से प्रभावित थीं। मैं बहन विजयधरानी का स्वागत करता हूं और उन्हें सूचित करता हूं कि उनकी यात्रा तमिलनाडु भाजपा को और मजबूत करेगी।

जानिए क्यों छोड़ी कांग्रेस

मौजूदा विधायक का कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होना तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है और भाजपा के लिए एक बड़ा बढ़ावा है। उनके कांग्रेस छोड़ने का एक मुख्य कारण पार्टी के आंतरिक मतभेद रहे। वह कथित तौर पर वरिष्ठ नेता सेल्वापेरुन्थागई से नाराज थीं, जो कुछ समय पहले तक सीएलपी नेता थे।

विजयधरानी ने की पीएम मोदी की तारीफ

बीजेपी में शामिल होने के बाद एस विजयधरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने पहली बार पार्टी बदली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बेहतर हुई है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भारत सरकार की अच्छी योजनाओं को बढ़ावा नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार का किसानों को तोहफा, 5 लाख कृषकों को देंगे फ्री बिजली कनेक्शन

यह भी पढ़ें- Delhi Nursery Admission: 1 मार्च से दिल्ली के स्कूलों में शुरू होगा एडमिशन, प्रदेश के लिए जरूर हैं ये दस्तावेज

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग