31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamil Nadu: मूसलाधार बारिश का कहर, भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से चार बच्चों समेत नौ की मौत

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत तेलंगाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। इस बीच तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में भारी बारिश के बीच एक घर गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Nov 2021, 4:02 PM IST

512.jpg

नई दिल्ली। दक्षिण भारत इन दिनों मूसलाधार बारिश ( Heavy Rainfall ) ने कहर बरपा रखा है। कई राज्यों में बारिश के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ), केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत तेलंगाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है।

इस बीच तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में भारी बारिश के बीच एक घर गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः Air Pollution In Delhi-NCR: बिगड़ते हालात के बीच कहीं बंद तो कहीं लगी रोक, जानिए 15 अहम अपडेट

तमिलनाडु में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। यहां बारिश के बाद बाढ़ में एक मकान के गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों के मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

वहीं आसमान से आई इस आफत के बाद मची तबाही को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

बता दें कि तमिलनाडु में एक अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तरी तमिलनाडु के जिलों समेत राज्य के कई भागों में बारिश जारी है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: पाबंदियों के बीच 'जहरीली' है दिल्‍ली की हवा, AQI रहा 362, फिलहाल राहत की उम्‍मीद नहीं

इधर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तड़के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र चेन्नई और पुडुचेरी के बीच तट को पार कर गया।