30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीएमसी नेता सयोनी घोष को त्रिपुरा कोर्ट से मिली जमानत, जानिए किस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सयोनी घोष को त्रिपुरा की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज उन्हें पश्चिम त्रिपुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था, यहां आज उन्हें जमानत मिल गई है।
2 min read
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Nov 22, 2021

tmc leader saayoni ghosh granted bail by tripura court

tmc leader saayoni ghosh granted bail by tripura court

नई दिल्ली। तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सयोनी घोष को त्रिपुरा की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि हाल ही में त्रिपुरा की अगरतला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें कि सयोनी पर भाजपा कार्यकर्ता को हत्या की कोशिश और उकसाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज उन्हें पश्चिम त्रिपुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था, यहां आज उन्हें जमानत मिल गई है।

जानकारी के मुताबिक टीएमसी नेता सयोनी को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक सयोनी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 153 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सायोनी घोष ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की है।

टीएमसी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इस संबंध में टीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सयोनी, त्रिपुरा के एक होटल में रुकी हुई थीं। करीब 11 बजे पुलिस होटल में पहुंची, यहां से पुलिस सयोनी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सयोनी को गिरफ्तार कर लिया है। टीएमसी का कहना है कि त्रिपुरा पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। अभिषेक बनर्जी ने इससे संबंधित कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।

यह भी पढ़ें: पराली से हो रहे प्रदूषण को लेकर उद्योगपति भी चिंतित, आनंद महिंद्रा ने किसानों को दिया फायदे का मंत्र

इसके बाद से टीएमसी नेता त्रिपुरा सरकार और पुलिस पर हमलावर थे। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दवाब में काम कर रही है। इस मामले पर आज दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात के दौरान ही अमित शाह ने त्रिपुरा के सीएं बिल्पब देव से त्रिपुरा हिंसा के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।