राजधानी पटना में पर्यटकों को ठहरने के लिए तीन 5 स्टार होटल बनाने की योजना है। ये होटल पाटलिपुत्र अशोक, सुल्तान पैलेस परिसर और बांकीपुर बस स्टैंड में बनेंगे। ये होटल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाएं जाएंगे। इससे न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।