
ऑनलाइन गेमिंग के दीवाने टीनएजर ने मां, बहन समेत परिवार के चार सदस्य को कुल्हाड़ी से काट डाला
बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग का शौक बहुत खतरनाक है। त्रिपुरा में ऑनलाइन गेमिंग के एक शौकीन 15 वर्षीय किशोर ने अपने मां और बीन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। रविवार को जब वह बाजार में बत्तख बेच रहा था। घात लगाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर ने बताया कि, अपराध के मकसद और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पर आरोपी किशोर के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि, वह ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए वह अक्सर अपने घर से पैसे चुराता था। तो इस आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कहीं पैसे की वजह से तो आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या तो नहीं कर दी है।
त्रिपुरा में नृशंस हत्या
मामला त्रिपुरा के धलाई जिले में एक नृशंस हत्या के मामले में एक किशोर ने मां और बहन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शनिवार देर रात लड़के ने अपने दादा बादल देबनाथ (70 वर्ष), मां समिता देबनाथ (32 वर्ष), 10 वर्षीय बहन, चाची रेखा देब (42 वर्ष) को कुल्हाड़ी से मार डाला। पूर्वी त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर थाना क्षेत्र के दुरई शिब बारी गांव में यह भयावह घटना घटी।
निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में फेंका शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, चारों को मारने के बाद, लड़के ने उनके शवों को उनके घर के पीछे एक निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। लड़के के पिता हरधन देबनाथ (बस कंडक्टर) ने आधी रात के बाद घर लौटने के बाद शवों को देखा और पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस जांच जारी - पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस अब लड़के से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था। पुलिस ने उसके पिता और पड़ोसियों के हवाले से कहा कि लड़का कंप्यूटर गेम का आदी था और ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए वह अक्सर अपने घर से पैसे चुराता था।
Updated on:
06 Nov 2022 05:36 pm
Published on:
06 Nov 2022 05:34 pm
