TVK के चुनाव अभियान प्रबंधन से जुड़े नेता आधव अर्जुन ने भी स्टालिन से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत की है। इससे पहले अर्जुन ने चुनाव आयोग से स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। TVK ने स्टालिन का स्टार कैंपेनर दर्जा रद्द करने और FIR दर्ज कराने की मांग भी की थी। बता दें धारापुरम में TVK की पी. सत्यभामा का मुकाबला DMK की एस. सुगन्या, AIADMK की के. भानुमति और अन्य उम्मीदवारों से है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।