12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड के चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद तीन घायल

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Feb 2024, 8:38 PM IST

jharkhand99.jpg

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना प्रदेश की राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर सदर और बशिष्ठनगर जोरी पुलिस थाना क्षेत्रों के बीच स्थित बैरियो जंगल में हुई। इस घटना में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, तीन अन्य जवानों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है। शहीद जवानों में शुकन राम एवं सिकंदर सिंह शामिल हैं। चतरा के उपायुक्त अबू इमरान और एसपी जवानों के शहीद होने की खबर पाकर चतरा सदर अस्पताल पहुंचे हैं।


दो जवान शहीद, तीन घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुकन झारखंड के पलामू और सिकंदर बिहार के रहने वाले थे। घायल जवान आकाश कुमार को पहले इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए बाद में उसे रांची रेफर कर दिया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में अन्य जवान कृष्णा और संजय भी घायल हो गए है, उनका भी इलाज चल रहा है।

जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

एसडीपीओ संदीप सुमन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया गया है कि चतरा सदर थाना और जोरी थाना बॉर्डर पर बैरियो जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों का दस्ता सर्च ऑपरेशन पर निकला था, तब घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं। कुछ नक्सलियों को गोली लगने की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल अभी भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्कूल में बच्चों को समय पर नहीं दिया नाश्ता, दो टीचर को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ेें- हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, अब पांच दिन और ED की रिमांड में रहेंगे, राजस्व कर्मचारी के सामने बिठाकर होगी पूछताछ