Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना चौथा बजट पेश करने जा रही हैं। बजट सरकार का एक वार्षिक वित्तीय विवरण है जिसमें राजस्व, व्यय, वृद्धि अनुमानों के साथ-साथ इसकी राजकोषीय स्थिति जैसे विवरण होते हैं। कोरोना काल में पेश होने वाला पिछले बजट की इस बार भी यह पूरी तरह से पेपरलेस होगा। कोरोना की मार झेल रहे देश के तमाम सेक्टरों को बजट 2022 से काफी उम्मीदें हैं। देश के आम आदमी से लेकर उद्योग जगह तक कि निगाहें उनके भाषण पर होंगी। इस बार का बजट निर्मला सीतारमण के लिए चुनौतियां लेकर आया है। तो आइए जानते हैं बजट फैक्ट्स के बारे में कुछ खास बातें।