14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैलेंटाइन डे पर पति का पत्नी को अनोखा गिफ्ट, किडनी देकर बचाई जान

वैलेंटाइन डे पर प्रेमियों के लिए एक मिसाल कायम की है। एक पति ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर जो गिफ्ट दिया है, उसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
valentine_day.jpg

वैलेंटाइन डे पर पति का पत्नी को अनोखा गिफ्ट, किडनी देकर बचाई जान

पूरे देश में आज वैलेंटाइन डे पूरे जोर शोर से मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन डे पर तमाम उम्र यह लम्हा याद रहे ऐसे में आज प्रेमी एक दूसरे को यादगार गिफ्ट दे रहे हैं। प्यार में जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो तमाम दुनिया के लिए मिसाल कायम करते हैं। तो इस वैलेंटाइन डे पर एक पति ने अपने प्यार को बचाने के लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा दी। इस वैलेंटाइन डे पर हम एक ऐसे दंपति की कहानी बता रहे हैं, जिसने समाज को अनूठा संदेश दिया है। और प्रेम की एक नई परिभाषा लिख दी। दिल्ली के सनर इंटरनेशनल अस्पताल में वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ। जिसमें पति रामकुमार थापा की किडनी पत्नी नामती सारा ढोंगा को प्रत्यारोपित की गई।

दोनों किडनी खराब हो चुकी थी

कहानी शुरू होती है... दो साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में नामती सारा ढोंगा (48 वर्ष) को गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चली। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी। फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है।

वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या हुआ आपरेशन

नामती सारा ढोंगा का स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थी। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा था। अब करे तो क्या करें। अंत में डाक्टरों की राय से यह तय हुआ कि, इनकी किडनी प्रत्यारोपित की जाए। पति ने आपरेशन का दिन वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या को चुना। सोमवार को वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपित की गई।

यह भी पढ़े - Chocolate Day 2023 : प्यार की मिठास चॉकलेट पहले हुआ करती थी तीखी और कड़वी

भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा - रामकुमार थापा

रामकुमार थापा ने कहा कि, हमें भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है। अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि, किडनी प्रत्यारोपण के ज्यादातर मामलों में महिलाएं आगे रहती हैं लेकिन पुरुष भी इसमें अब आगे आ रहे हैं, यह अच्छी बात है।

यह भी पढ़े - Teddy Day : प्रेमियों के चेहरे पर खुशी लाता है टेडीबियर, गिफ्ट में मिले अलग-अलग रंगों के टेडीबियर के मायने जानें