Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है सियासी हलतल उतनी ही तेज हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से वरुण गांधी को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। सांसद वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर बरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उन्हें यहां आना चाहिए। हमें खुशी होगी। वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी साफ छवि है। बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया क्योंकि उनका संबंध गांधी परिवार से हैं। अगर वरुण कांग्रेस ने आते हैं तो मुझे खुशी होगी।"