नई दिल्लीPublished: Oct 03, 2023 07:40:01 am
Shaitan Prajapat
IMD Weather Alert : कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक नए सिस्टम की वजह से मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में कई जगह बारिश हो सकती है।
weather update : देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई हो गई है। कुछ राज्यों में एक बार फिर से सिस्टम एक्टिव हो गया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। कहीं धुप तो कहीं बरसात हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व झारखंड से सटे गांगेय पश्चिम बंगाल पर केंद्रित है। यह अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में बादल बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।