इन इलाकों में बारिश का असर
इसी तरह यूपी में भी अगले दो तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भी कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उससे सटे इलाकों जैसे एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज सर्द रहने के आसार हैं। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही यहां कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।