2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: 11 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हरियाणा में हीटवेव, जानिए IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित करीब 11 राज्यों में आंधी और बारिश के साथ तूफान की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 May 2025, 10:15 AM IST

Weather Update

Weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सुबह के नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप चुभने लगती है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों कुछ जगहों पर गर्मी ज्यादा परेशान करने वाली है। आइए जानते है कहां कैसा मौसम रहने वाला है।

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित करीब 11 राज्यों में आंधी और बारिश के साथ तूफान की संभावना है। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान और हरियाणा में हीटवेव

आईएमडी का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में हीटवेव चलने वाली है। इन दिनों राजस्थान में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के बीकानेर, चुरु सहित कई जिलों में सोमवार को पारा 45 डिग्री से ज्यादा दज किया गया। वहीं, उदयपुर में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई।

यह भी पढ़ें- कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली! ओडिशा में 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत

कई राज्यों में आसमान से आफत बरसती नजर आ रही है। बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 2 और झारखंड में 5 लोगों की जान चली गई। मौसत विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ​महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावन

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण राज्य कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कोस्टल कर्नाटक में तूफानी हवाएं भी चल सकती है। कर्नाटक में बीते दो दिन से जारी भारी बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव की घटना सामने आई है। वहीं, झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव देखा गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय