कोयला तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने कोयला तस्करी के मामले में उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी और पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ के लिए ईडी को अनुमति दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने आगे यह भी कहा है कि पूछताछ के दौरान स्टेट मशीनरी का किसी भी तरह से दुरुपयोग ना हो। वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, बंगाल सरकार की ओर से ईडी की पूछताछ का लगातार विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केंद्रीय एजेंसियों से टकराव के बीच बंगाल सरकार के लिए बड़े झटके की तरह है।