27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Neemuch / शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, तभी आया दूल्हे का फोन और…

शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, तभी आया दूल्हे का फोन और…

mp news: मेकअप रूम में दूल्हे का फोन दुल्हन के पास आया और फिर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Feb 2025, 5:11 PM IST

neemuch

mp news: मध्यप्रदेश के नीमच से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती जिसकी शादी 4 दिन बाद होने वाली थी खुदकुशी कर ली। मेकअप रूम में युवती फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। परिजन का आरोप है कि दूल्हा दहेज के लिए दबाव बना रहा था और मेकअप कराते वक्त भी दुल्हन के पास दूल्हे का फोन आया था जिसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। युवती की शादी 22 फरवरी को होने वाली थी।

शादी से 4 दिन पहले…

नीमच के जीरन थाना इलाके के कराडिया महाराज गांव में रहने वाली प्रतिमा उर्फ टीना कंवर उम्र 20 साल ने सोमवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 22 फरवरी को प्रतिमा की शादी थी, परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और प्रतिमा भी खुद दुल्हन बनने के लिए तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा कि प्रतिमा सोमवार शाम को मेकअप करा रही थी और इसी दौरान दूल्हे का उसके पास फोन आया था। इसके बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रतिमा फांसी पर झूली हुई थी।


यह भी पढ़ें- एमपी में घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर पहुंचने से पहले थमी सांसें

दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप

प्रतिमा के पिता नाम सिंह ने बताया कि प्रतिमा की शादी 22 फरवरी को राजस्थान के धामनिया के रहने वाले लोकेन्द्र सिंह के साथ होनी थी। 22 फरवरी को ही प्रतिमा के साथ उसकी बहन की भी शादी थी। 20 फरवरी को उसके भाई की भी बारात जाने वाली थी लेकिन उससे पहले ही प्रतिमा के इस कदम से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पिता का आरोप है कि दूल्हा लोकेन्द्र सिंह दहेज में सोने की चेन और नारियल की मांग कर रहा था। क्योंकि हमारी आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं है इसलिए दूल्हे की मांग से प्रतिमा परेशान थी।


यह भी पढ़ें- एमपी में बिछेगी नई रेल लाइन, 160-220 किमी. की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें