8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुसलमान होने के शक में की गई पिटाई का वीडियो वायरल, अगले दिन मिला बुजुर्ग का शव, पूर्व पार्षद के पति पर केस दर्ज

-मुसलमान होने के शक में बुजुर्ग के साथ मारपीट-नाम पूछते हुए बुजुर्ग के साथ की गई मारपीट-वीडियो वायरलहोने के अगले दिन मिला बुजुर्ग का शव-पूर्व बीजेपी पार्षद का पति बताया जा रहा आरोपी-गृहमंत्री ने की पुष्टि- आरोपी पर केस दर्ज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 May 2022, 2:40 PM IST

News

मुसलमान होने के शक में की गई पिटाई का वीडियो वायरल, अगले दिन मिला बुजुर्ग का शव, पूर्व पार्षद के पति पर केस दर्ज

नीमच. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा आरोपी एक बुजुर्ग के साथ मुसलमान होने के शक में बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो नीमच जिले के मानासा का है। इस बात की पुष्टि उस समय हुई जब गुरुवार को उसी बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला। खास बात ये है कि, बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाला शख्स बीजेपी की पूर्व पार्षद का पति और श्रेत्रीय नेता दिनेश कुशवाह है। मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आरोपी को चिन्हित कर केस दर्ज करने की पुष्टि कर चुके हैं। उनका कहना है कि, अपराधी के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है। पुलिस अब मारपीट करने वाले शख्स और उसके साथियों को तलाश रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को गुरुवार 19 मई की रात का बताया जा रहा है। शुक्रवार को बुजुर्ग का शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले इसे मॉबलिंचिंग की घटना बता रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार 21 मई को मामला गर्मा गया। इसके बाद मारपीटकरने वाले शख्स के साथ साथ वीडियो बनाने वाले के साथ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें- भीषण आग : देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में से एक, फिर भी सुरक्षित नहीं, दूसरे जिले से आती है दमकल


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सफेद शर्ट पहने बुजुर्ग किसी बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं, उनके सामने एक शक्स खड़ा है, जो बार बार बुजुर्ग से नाम पूछकर गाल पर थप्पड़ लगा रहा है। मारपीट करने वाला शख्स बुजुर्ग से पूछ रहा है, 'बता मोहम्मद है... आधार कार्ड दिखा...' बुजुर्ग द्वारा ठीक से परिचय न दे पाने पर बदमाश एक के बाद एक तमाचे मारे जा रहा है। मारपीट के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। व्यूअर्स इसे मॉबलिंचिग बता रहे हैं। साथ ही, सरकार से न्याय पूर्ण एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।


गृहमंत्री ने लिया एक्शन

मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, मामले में कार्रवाई की गई है। आगे ऐसा न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। वो बुजुर्ग थे और भटक गए थे। पूछताछ के दौरान परिचय नहीं दे पा रहे थे। घटना में आरोपी व्यक्ति चिह्नित हो गया है और धारा 302 और 304 के तहत उसके खिलाफ केस हुआ है। मृतक के परिजन ने बताया कि, वह मंदबुद्धि थे।

जिसे 'मोहम्मद' समझकर पीटा, वो निकला 'भंवरलाल'

मनासा के रामपुरा रोड के पास मिले अज्ञात बुजुर्ग की शिनाख्त कर ली गई है। बुजुर्ग का नाम 65 वर्षीय भंवरलाल जैन पिता शांतिलाल चत्तर (जैन) के रूप में हुई है। बुजुर्ग रतलाम जिले के जावरा में आने वाले ग्राम सरसी के औद्योगिक थाना क्षेत्र का कहने वाला है। शुक्रवार को मृतक के परिजन मनासा पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- देश के युवा नेता ज्योतिरात्य सिंधिया बोले- मैं बूढ़ा हो रहा हूं, जवान दिखता हूं, पर 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं


मानसिक रूप से था कमजोर, चित्तौडग़ढ़ से हुआ था लापता

मृतक भवरलाल के परिजन का कहना है कि, वो बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर थे। इसी के चलते उनकी शादी नही हुई थी। बीते 15 मई को बुजुर्ग अपने परिजन के साथ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ घूमने गए थे। यहीं से वो अपने परिजन से बिछड़ गए थे। यहां काफी ढूंढने के बाद परिजन ने चित्तौड़गढ़ थाने में बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।